Trending

मुंबई सिटी एफसी का फ्रांस के मिडफील्डर जेरेमी मंजोरो से अनुबंध

इंडियन सुपर लीग की टीम मुंबई सिटी एफसी ने फ्रांस के मिडफील्डर जेरेमी मंजोरो से एक साल का अनुबंध किया है। क्लब ने मंगलवार को यह घोषणा की। मंजोरो दूसरी बार आईएसएल के किसी क्लब से जुड़े हैं। वह पिछले सत्र में जमशेदपुर एफसी से खेले थे और उन्होंने 24 मैच में 6 गोल किए थे। उन्होंने दो गोल करने में मदद भी की थी।

@MumbaiCityFC

फ्रांस के इस खिलाड़ी ने स्टेड रीम्स के साथ अपना सीनियर पेशेवर करियर शुरू किया था। वह अब तक 14 क्लब से खेल चुके हैं और मुंबई सिटी एफसी उनका 15वां क्लब होगा। मंजोरो ने अब तक 343 मैच में 56 गोल किए हैं। वह यूरोपा लीग और यूरोपा कॉन्फ्रेंस लीग में भी खेल चुके हैं।