आईसीसी द्वारा टी-20 विश्व सेमीफाइनल के लिए अंपायर्स की घोषणा
टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैचों के लिए आईसीसी ने मैच ऑफिशियल्स की घोषणा कर दी है। ये जानकारी सामने आ गई है कि इंडिया बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच में कौन अंपायरिंग करने वाला है।

दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले मैच में रिचर्ड एलिंगवर्थ और भारतीय अंपायर नितिन मेनन ऑन-फील्ड अंपायर होंगे। इंडिया बनाम इंग्लैंड टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में ऑन-फील्ड अंपायरिंग की जिम्मेदारी रॉड टकर और क्रिस गैफनी को सौंपी गई है।
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मैच 26 जून को त्रिनिदाद में खेला जाएगा। भारत में ये मैच 27 जून की सुबह 6 बजे से देखा जा सकेगा। दक्षिण अफ्रीका पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचना चाहेगी, अफगानिस्तान की टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है।
ऐसे में दक्षिण अफ्रीका की राह मुश्किल हो सकती है। इस मैच में रिचर्ड केटलबोरो टीवी अंपायर होंगे और एहसान रजा फोर्थ अंपायर की जिम्मेदारी संभालने वाले हैं। पहले सेमीफाइनल मैच में रिची रिचर्डसन मैच रेफरी होंगे।
इंडिया बनाम इंग्लैंड मैच की बात करें तो क्रिस गैफनी और रॉडनी टकर मैदान पर अंपायरिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे और थर्ड अंपायर जोएल विल्सन होंगे।
गयाना में 27 जून को रात 8 बजे से खेले जाने वाले इस मैच में चौथे अंपायर पॉल रीफेल होंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच भी हुआ था, जिसमें 10 विकेट से इंग्लैंड को जीत मिली थी।
ऐसे में भारत के पास बदला लेने का मौका है और तीसरी बार फाइनल खेलने का मौका होगा। दूसरे सेमीफाइनल मैच में जेफ क्रो मैच रेफरी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
टी20 विश्व कप (सेमीफाइनल मैचों के लिए मैच ऑफिशियल्स)
26 जूनः दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान (त्रिनिदाद)
रेफरी: रिची रिचर्डसन
ऑन-फील्ड अंपायर: रिचर्ड इलिंगवर्थ और नितिन मेनन
टीवी अंपायर: रिचर्ड केटलबोरो
चौथा अंपायर: अहसान रजा
27 जून: भारत बनाम इंग्लैंड (गयाना)
रेफरी: जेफरी क्रो
ऑन-फील्ड अंपायर: क्रिस गैफनी और रॉडनी टकर
टीवी अंपायर: जोएल विल्सन
चौथा अंपायर: पॉल रीफेल