Trending
ग्रैंड शतरंज टूर : खिताब की दावेदारी करेंगे गुकेश
विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर डी गुकेश गुरुवार से शुरू होने वाले सबसे बड़े इनामी टूर्नामेंट ग्रैंड शतरंज टूर में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगे।

आर प्रज्ञाननंदा की निगाह सफलता हासिल करने पर होगी। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दुनिया के कुछ शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ये अपनी बादशाहत साबित करने और मोटी धनराशि हासिल करने के लिए कसर नहीं छोड़ेंगे।
बुखारेस्ट का शतरंज में शानदार इतिहास रहा है। इस टूर्नामेंट में करीबी मुकाबले होने की संभावना है। यह सुनिश्चित है कि शतरंज प्रेमियों को इस टूर्नामेंट के दौरान कड़ी प्रतिस्पर्धा, शानदार रणनीतियां और उत्कृष्ट कौशल देखने को मिलेगा।