Trending

ओलंपिक से पहले जर्मनी में तैयारियां करेंगे मुक्केबाज

राष्ट्रमंडल खेल के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल को छोड़कर खेलों के महाकुंभ के लिए क्वालीफाई करने वाले पांच अन्य भारतीय मुक्केबाज ओलंपिक से पहले जर्मनी के सारब्रुकेन में तैयारियां करेंगे। एक महीने तक चलने वाला अभ्यास शिविर 28 जून से शुरू होगा।

साभार : गूगल

विश्व विजेता निकहत जरीन (50 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), निशांत देव (71 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा) और जैस्मीन लांबोरिया (57 किग्रा) आयरलैंड, अमेरिका, मंगोलिया, जर्मनी और डेनमार्क की राष्ट्रीय टीमों के साथ अभ्यास करेंगे।

पंघाल (51 किग्रा) भारतीय खेल प्राधिकरण के शिलारू केंद्र में अपने कोच और राष्ट्रीय शिविर के सहयोगी स्टाफ के साथ अभ्यास जारी रखेंगे। वह ओलंपिक के दौरान फ्रांस में टीम के बाकी सदस्यों के साथ जुड़ेंगे।