Trending

भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी में जुटा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के नए मौके मिल रहे और भारत 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है।

साभार : गूगल

राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा , “मेरी सरकार के प्रयासों का परिणाम है कि भारत के युवा खिलाड़ी वैश्विक मंचों पर रिकॉर्ड संख्या में मेडल्स जीत रहे हैं। कुछ ही दिनों बाद ओलंपिक शुरू होने जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा , “ओलंपिक्स में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हर खिलाड़ी पर हमें गर्व है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देती हूं। इन उपलब्धियों को और आगे ले जाने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ 2036 ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है।