Trending

इंग्लिश काउंटी टीम लीसेस्टरशर से अजिंक्य रहाणे ने किया अनुबंध

पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंग्लिश काउंटी टीम लीसेस्टरशर के साथ अनुबंध किया है। वह काउंटी चैंपियनशिप के अंतिम पांच मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व करने के साथ वन डे कप में खेलेंगे।

साभार : गूगल

मुल्डर अगस्त में दक्षिण अफ्रीका के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर जा सकते हैं। रहाणे ने (प्रथम श्रेणी, लिस्ट-ए और टी20) में 51 शतक से 26,000 से अधिक रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 265 रन रहा है।

उन्होंने भारत के लिए सभी प्रारूप में 15 शतकों के साथ 8000 से अधिक रन बनाए हैं। क्लब से जारी बयान में उन्होंने कहा, “मैं लीसेस्टरशर से जुड़कर उत्साहित हूं। मेरी क्लाउड (हेंडरसन) और अल्फोंसो (थॉमस) के साथ अच्छे संबंध हैं और टीम से जुड़ने का इंतजार कर रहा हूं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पिछले साल टीम के नतीजों को देखा और उससे प्रभावित हुआ। मुझे उम्मीद है कि मैं अपनी क्रिकेट का आनंद लूंगा और इस सत्र में क्लब की अधिक सफलता में योगदान दूंगा। रहाणे के जुलाई के मध्य में टीम से जुड़ेंगे।

लीसेस्टरशर क्रिकेट निदेशक क्लाउड हेंडरसन ने कहा, ‘‘हम लीसेस्टरशर में अजिंक्य जैसे मंझे हुए खिलाड़ी का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं।

उनके पास अपार अनुभव है। रन बनाने की क्षमता के साथ उनकी नेतृत्व की अच्छी समझ टीम के लिए फायदेमंद होंगी। अजिंक्य का आगमन हमारे बल्लेबाजों के लिए खेल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक से सीखने का एक शानदार मौका देगा।