Trending
एशियाई जूनियर स्क्वाश सेमीफाइनल में अग्रवाल, आद्या ओर गौशिका की एंट्री
भारत के शिवेन अग्रवाल, आद्या बुधिया और गौशिका एम ने 31वीं एशियाई जूनियर व्यक्तिगत स्क्वाश चैंपियनशिप में अपने अपने आयु वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनायी। भारतीयों के लिए यह मिला जुला दिन रहा।

दूसरे वरीय अग्रवाल ने लड़कों के अंडर-15 क्वार्टर फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी अब्दुल अहद बट को 11-4, 11-7, 11-5 से हराया।
लड़कियों के अंडर-13 वर्ग में दूसरी वरीय आद्या ने महनूर अली (पाकिस्तान) को 11-4, 11-8, 6-11, 11-6 और चौथी वरीयता प्राप्त गौशिका ने मकेला लिन कैसिडी (हांगकांग) को 11-8, 11-9, 11-8 से हराया। पांच भारतीय खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में हार गये जिसमें निरुपमा दुबे लड़कियों के अंडर-19 वर्ग में पांच गेम के रोमांचक मुकाबले में हार हुईं।