Trending

बारिश ने बाधित किया खेल, भारत का स्कोर 65/2

भारत ने बारिश की वजह से टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच रोके जाने तक इंग्लैंड के खिलाफ आठ ओवर में दो विकेट पर 65 रन बना लिए। बारिश आने के चलते खेल रुकने तक कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रमशः 37 और 13 रन बनाकर खेल रहे थे।

@BCCI

मैच बारिश से गीली आउटफील्ड के कारण एक घंटे से अधिक की देरी के बाद शुरू हुआ था। बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर भारत ने विराट कोहली का विकेट जल्दी गंवा दिया और ऋषभ पंत सस्ते में आउट हो गए। रोहित सकारात्मक बल्लेबाजी करते हुए बीच बीच में बाउंड्री लगाते रहे।

कोहली ने बायें हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ले की गेंद पर छक्का लगाया और अगली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। पंत सैम करन की गेंद पर सर्कल के अंदर कैच आउट हुए। सूर्यकुमार क्रीज पर उतरते ही चौका और छक्का लगाकर लय में आ गये थे।