Trending

सुपरबेट शतरंज क्लासिक : गुकेश और प्रज्ञाननंदा ने खेला ड्रॉ

विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर डी गुकेश ने सुपरबेट शतरंज क्लासिक के दूसरे दौर में रूस के इयान नेपोमनियाचची से कड़े मुकाबले में ड्रॉ खेला, आर प्रज्ञाननंदा ने फ्रांस के मैक्सिम वाचियर लाग्रेव से अंक बांटे।

साभार : गूगल

अमेरिका के फैबियानो कारुआना अपनी गलती की वजह से हमवतन वेस्ली सो के खिलाफ जीत दर्ज करने से रह गए, फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा ने उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव को हराया।

हॉलैंड के अनीश गिरी इस टूर्नामेंट में सबसे कम रैंकिंग के खिलाड़ी रोमानिया के डेक बोगदान डैनियल के खिलाफ अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए और उन्हें अंक बांटने पड़े।

डबल राउंड रोबिन आधार पर हो रहे इस टूर्नामेंट में अब जब के सात दौर की बाजियां खेली जानी बाकी है तब गुकेश और कारुआना 1.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से बढ़त पर हैं।

उनके बाद अलीरेजा, प्रज्ञाननंदा, गिरी, वेस्ली, वाचियर लाग्रेव और नेपोमनियाचची का नंबर आता है, जिनके एक-एक अंक हैं। डेक बोगदान डैनियल और अब्दुसत्तोरोव के आधा-आधा अंक हैं।