टी20 वर्ल्ड कप : भारत-दक्षिण अफ्रीका फाइनल पर बारिश का साया
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाना है। स्थानीय समयानुसार फाइनल सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगा, भारतीय समयानुसार यह मैच रात 8 बजे होगा।

टॉस के लिए दोनों कप्तान -रोहित शर्मा और एडेन मार्करम- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल पर बारिश का तगड़ा साया है। 28 जून का सूरज ढलने के साथ वहां झमाझम बारिश हुई है, देर रात भी वहां तगड़ी बारिश होने के पूर्वानुमान है। ऐसे में इसका असर फाइनल पर पड़ सकता है।
फाइनल के दिन बारिश के पूर्वानुमान है, बारबाडोस में एक दिन पहले से ही हो रही झमाझम बारिश ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। वहां मौजूद कई पत्रकारों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
बारिश की डेंसिटी काफी तगड़ी है, अगर ऐसी ही बारिश आधी रात में भी होती है तो इसका असर मैदान पर पड़ेगा। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होना है तो ऐसे में ग्राउंड्समैन को मैदान सुखाने में काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है।
एक रिपोर्ट के अनुसार बारबाडोस में 29 जून को 46 प्रतिशत बारिश के चांसेस बताए जा रहे हैं, 99 प्रतिशत चांसेस इस बात के हैं कि मैदान पर बाद छाए रहेंगे। मैदान के ऊपर बादल मंडराने का मतलब है कि मैच बारिश के चलते बार-बार रुक सकता है। वहीं सुबह 6 से 8 तूफान का भी अलर्ट है।
बात मैच के दौरान यानी 10 बजे से दोपहर तक के वेदर की बात करें तो, 10 से 12 तक तो मौसम साफ बताया जा रहा है, 1 बजे गरज के साथ बारिश के पूर्वानुमान है जो मैच में खलल डाल सकता है। इसके बाद बारिश होने के चांसेस 50 से कम प्रतिशत के हैं।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल अगर बारिश के चलते 29 जून को पूरा नहीं हो पाता है तो टेंशन मत लीजिये, इस मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है। बारिश की स्थिति में मैच 30 जून को पूरा किया जाएगा। अगर 30 जून को बारिश खलनायक बनती है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा।