Trending
डोऊ चैंपियनशिप : कट हासिल करने से चूक गईं अदिति अशोक
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक और उनकी थाईलैंड की जोड़ीदार पजारी अन्नारूकर्ण एलपीजीए टूर की डोऊ गोल्फ चैंपियनशिप के दूसरे दौर में चार अंडर 66 के अच्छे कार्ड के बावजूद कट हासिल करने से चूक गईं।

इस जोड़ी ने क्रमश: 72 और 66 के कार्ड बनाए जिससे दोनों संयुक्त 59वें स्थान पर थीं, यह जोड़ी कट से चूक गई जो सात अंडर पर था। पांच जोड़ियां लीडरबोर्ड में शीर्ष पर रहीं।