भारत टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन, दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराया
भारत ने अतंत: कर दिखाया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। भारत द्वारा दिए 176 रन के स्कोर का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 8 विकेट पर 169 रन ही बना सकी।
भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी लेकिन पावरप्ले में रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार के विकेट गिरने के बाद कोहली ने 76 और अक्षर पटेल ने 47 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने 27 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज और एनरिक नॉर्त्या ने 2-2 विकेट साझा किए। कगिसो रबाडा और मार्को यानसन को एक-एक विकेट मिला।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन ही बना सकी। हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट झटके।
अफ्रीकी टीम से हेनरिक क्लासन ने 52 रन, डी कॉक ने 39 रन, स्टब्स ने 31 और मिलर ने 21 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत की जीत में सूर्यकुमार ने यादगार कैच लपक कर मिलर को पवेलियन वापस भेजा।
भारत की जीत के बाद पूरे देश में दीवाली मनायी जा रही है। इसके साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने इतिहास में चौथी बार कोई विश्व कप खिताब जीता है।
भारत ने इससे पहले साल 1983 और 2011 में वनडे विश्व कप जीता था। इसके साथ साल 2007 में टी-20 विश्व कप और आज दोबारा टी-20 चैम्पियन बन गया।