विराट कोहली ने लिया टी-20 क्रिकेट से संन्यास
विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल को अलविदा बोल दिया है। बारबाडोस के मैदान पर भारत को चौथी आईसीसी ट्रॉफी दिलाने में विराट का बड़ा योगदान रहा हालांकि इससे पहले उनका बल्ला खामोश रहा था।

विराट का बल्ला तब चला जब भारत ने पावरप्ले के दौरान ही तीन विकेट गंवा दिए थे। विराट ने 76 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति दिलाई जहां तक दक्षिण अफ्रीका की टीम पहुंचने से चूक गई। यह विराट के लिए आखिरी मुकाबला रहा।
अपनी 76 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच बने विराट ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप था, हम यही हासिल करना चाहते थे।
एक दिन आपको ऐसा महसूस होता है कि आप दौड़ नहीं सकते और ऐसा होता है, भगवान महान है। बस अवसर देता है। अभी नहीं तो कभी नहीं जैसी स्थिति देता है। भारत के लिए खेलते हुए यह मेरा आखिरी टी20 मैच था।
कोहली ने कहा कि हम उस कप को उठाना चाहते थे। चाहता था हां मैंने किया है, यह एक खुला रहस्य था। अब अगली पीढ़ी के लिए टी20 खेल को आगे ले जाने का समय है।
आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का इंतजार करते हुए हमारे लिए यह एक लंबा इंतजार रहा है। आप रोहित जैसे खिलाड़ी को देखें, उसने 9 टी20 विश्व कप खेले हैं और यह मेरा छठा विश्व कप है। वह इसके लायक है। चीजों (भावनाओं) को रोकना मुश्किल हो गया है और मुझे लगता है कि यह बाद में खत्म हो जाएगी। यह एक अद्भुत दिन है और मैं आभारी हूं।
विराट का टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। उन्होंने 124 मैचों की 116 पारियों में 4112 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 37 अर्धशतक निकले।
वह टी20 इंटरनेशनल में 363 चौके और 122 छक्के लगाने में सफल रहे। विराट के फैंस के लिए यह कुछ अच्छा भी है क्योंकि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते रहेंगे। अब उनका अगला लक्ष्य रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को आईपीएल खिताब दिलाना होगा।
टी20 (सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार)
विराट कोहली (125 मैच)
सूर्यकुमार यादव (68 मैच)
रोहित शर्मा (159 मैच)
सिकंदर रज़ा (86 मैच)
मोहम्मद नबी (129 मैच)
वीरनदीप सिंह (78 मैच)