हिटमैन रोहित शर्मा ने भी टी-20 क्रिकेट से लिया संन्यास
टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी। उनसे पहले विराट कोहली ने टी20 से रिटायरमेंट का फैसला लेकर हर किसी को चौंकाया। इसके बाद हिटमैन भी पीछे नहीं रहे।

उन्होंने जीत की खुशी के बाद टी20 को अलविदा कहा। रोहित ने बढ़ती उम्र के चलते ये फैसला लिया। इसकी हर कोई उम्मीद कर रहा है, एक न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए भारतीय कप्तान ने ऐसा बयान दिया, जिससे हर कोई हैरान हो गया है। रोहित और विराट ने टी20 से संन्यास का ऐलान किया। इन दोनों के रिटायरमेंट को क्रिकेट के एक युग का अंत बताया जा रहा है।
जब रोहित से उनके टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने को लेकर सवाल पूछा तो हिटमैन ने कहा कि जब भी आपको मन से लगे कि अब इसका सही समय आ गया है तो मैं वो करता हूं।
इतना आगे और पीछे का मैं सोचता नहीं हूं कि मैं ये वर्ल्ड कप या वो वर्ल्ड कप नहीं खेलूंगा। मैंने ये सोचा नहीं था कि मैं टी20 से संन्यास लूंगा, वक्त ऐसा आ गया है कि मुझे ये फैसला लेना पड़ा। वर्ल्ड कप जीतना और गुड बाय कहने से अच्छा कुछ नहीं।
बता दें कि रोहित ने अपने टी20 करियर का अंत 4231 रनों के साथ किया। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। दूसरे नंबर पर विराट 4188 रन के साथ मौजूद हैं।