जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, 6 जुलाई से आगाज
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। टी20 के नए चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया का पहला दौरा जिम्बाब्वे का है।

इस टूर पर भारत को 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। भारत के जिम्बाब्वे दौरे का आगाज 6 जुलाई से होने जा रहा है और सीरीज का आखिरी मैच 14 जुलाई को होगा। बीसीसीआई ने इस टूर के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल भारत के नए कप्तान होंगे।
टी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं। स्क्वॉड में शामिल कुल 15 में से 3 भारतीय -शिवम दुबे, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल- ही इस टूर पर जाएंगे। बाकी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
बीसीसीआई इस टूर के लिए टीम का ऐलान कर चुकी है। जिम्बाब्वे दौरे के लिए आईपीएल स्टार रियान पराग और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल रिंकू सिंह और खलील अहमद को इस टूर पर जगह मिली है।
इंडिया टूर (जिम्बाब्वे शेड्यूल)
6 जुलाई : पहला टी-20
7 जुलाई : दूसरा टी-20
10 जुलाई : तीसरा टी-20
13 जुलाई : चौथा टी-20
14 जुलाई : पांचवां टी-20
टीम इंडिया जिम्बाब्वे टूर- शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे