Trending

41 वीं नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ओवरऑल चैंपियन

लखनऊ। मेजबान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने 41 वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवर ऑल चैंपियनशिप की विजेता ट्रॉफी जीत ली।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में संपन्न चैंपियनशिप में पश्चिम बंगाल उपविजेता रही जबकि पंजाब को तीसरा स्थान मिला। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियो ने क्योरगी की स्पर्धा में 13 स्वर्ण, 15 रजत व 16 कांस्य पदक के साथ चैंपियनशिप ट्राफी उठाई।

पश्चिम बंगाल की टीम 11 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य के साथ दूसरे एवं पंजाब 7 स्वर्ण, 7 रजत और 10 कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रकाश.डी (आईपीएस, एडीजी रेलवे, उत्तर प्रदेश) ने पुरस्कार वितरित किए।

अंत में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जिम्मी आर जगतियानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेलिब्रिटी कोच – ग्रैंड मास्टर महेंद्र मोहन जायसवाल, तकनीकी चेयरमैन ग्रैंड मास्टर पीटर जगतियानी, ग्रैंड मास्टर गौरव सिंह चौहान – चेयरमैन प्रसार विंग, मनोज वर्मा, राजेश कुमार सिंह, मनोज शर्मा, निशा सिंह, रूपकमल नंदी, सुंदरम, निधि राज, निशा राज, पीयूष आदि मौजूद रहे।