Trending

विराट व रोहित के बाद रविंद्र जडेजा ने भी टी-20 क्रिकेट से ली विदा

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद एक और भारतीय दिग्गज ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा कर दी है। इस दिग्गज का नाम है रविंद्र जडेजा। काफी शानदार ऑलराउंडर जड्डू ने इसको लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर इस बारे में जानकारी दी है।

@royalnavghan

अपनी पोस्ट में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनने का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि यह विश्वकप जीतना किसी सपने के सच होने जैसा था।

बताते चले कि, विराट और रोहित पहले ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। विराट ने तो मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेते समय ही इसका ऐलान कर दिया था। रोहित ने बाद में प्रेस कांफ्रेंस में संन्यास की घोषणा की।

इंस्टाग्राम पर लिखी पोस्ट में रविंद्र जडेजा ने लोगों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा, कृतज्ञता से भरे दिल के साथ मैं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करता हूं।

@royalnavghan

मैंने अपने देश के लिए हमेशा सर्वश्रेष्ठ दिया है। अन्य फॉर्मेट्स में भी मेरा यह योगदान लगातार जारी रहेगा। जड्डू ने लिखा कि टी20 विश्वकप जीतना एक सपने के सच होने जैसा था।

यह मेरे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर का चरम है। इसके साथ ही दिग्गज ऑलराउंडर ने समर्थकों और प्रशंसकों का आभार जताया है। रविंद्र जडेजा ने लिखा है कि बेहतरीन यादों, तारीफों और लगातार समर्थन के लिए आप सभी का शुक्रिया।

रविंद्र जडेजा के ऐलान के बाद टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद एक साथ तीन दिग्गजों की विदाई हो रही है। विराट और रोहित ने कल ही इस बारे में घोषणा कर दी थी।

इस तरह तीन नए खिलाड़ियों के लिए टीम में जगह तो बनेगी, लेकिन साथ ही एक बड़ा खालीपन भी होगा। बता दें कि यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि रोहित और विराट के साथ जडेजा का यह आखिरी टी20 टूर्नामेंट हो सकता है।

वैसे भी जिम्बॉब्वे दौरे पर पहले ही इन तीनों के नाम नहीं थे। हालांकि टी20 फॉर्मेट में युवा खिलाड़ियों को पहले भी लगातार मौके दिए जा रहे थे।