फॉलोऑन में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के 232 रन
भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच जारी टेस्ट में भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हो गई है। दूसरी पारी में फॉलोऑन खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका के 2 बल्लेबाज 232 रन पर आउट हुए हैं। टीम 105 रन से पीछे है।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (93) और मैरिजान कप्प (15) रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 236 रन बनाए थे। तीसरे दिन यह पारी 266 रन पर खत्म हुई।
भारत के लिए स्नेह राणा ने 8 विकेट झटके और दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट झटके। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया। सुने लुस (109) और वोल्वार्ड्ट (93) की शानदार पारियों से दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे दिन मैच में बनी रहीं।
राणा ने 33 रन पर कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (20) को आउट कर अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने एनेके बॉश (39), कप्प (74), डेल्मी टकर (0), नादिन डी क्लर्क (39), सिनालो जाफ्ता (0), मसाबाता क्लास (1) और नॉनकुलुलेको म्लाबा (2) को अपना शिकार बनाया।
राणा ने 25.3 ओवर में 4 मेडन के साथ 77 रन खर्च किए। वह महिला टेस्ट की पहली पारी में 8 विकेट चटकाने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बनी हैं।
उनसे पहले भारत की पूर्व गेंदबाज नीतू डेविड ने 1995 में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 53 रन देकर 8 विकेट झटके थे। ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ ही 8/66 के आंकड़े दर्ज किए थे।
राणा का यह प्रदर्शन महिला टेस्ट में भारत से एक पारी में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी हैं। उन्होंने 25.3 ओवर में 77 रन देकर ये सफलताएं अर्जित की हैं। इस मामले में नीतू डेविड (8/53 बनाम इंग्लैंड, 1995) पहले पायदान पर हैं।
इसी सूची में गार्गी बनर्जी (6/9 बनाम न्यूजीलैंड, 1985) तीसरे, डायना एडुल्जी (6/64 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1984) चौथे और शुभांगी कुलकर्णी (6/99 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1977) 5वें पायदान पर हैं। लुस ने 179 गेंद का सामना करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया।
उनके बल्ले से 18 चौके निकले। वह 203 गेंद में 109 रन बनाकर हरमनप्रीत कौर की गेंद पर आउट हुईं। उनकी स्ट्राइक रेट 53.69 की रही। मैच में फॉलोऑन खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए लुस ने एक साहसिक पारी खेली है। उन्होंने 3 टेस्ट खेले हैं और 40.33 की औसत से 242 रन बनाने में सफल रही हैं।