Trending

यूएस ओपन : मालविका की हार के साथ भारतीय चुनौती खत्म

भारत की छठी वरीयता प्राप्त मालविका बंसोड़ अहम मौकों को भुनाने में नाकाम रहीं और यूएस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल सेमीफाइनल में जापान की नात्सुकी निदाइरा से सीधे गेम में हार गईं।

साभार : गूगल

विश्व रैंकिंग में 49वें स्थान पर काबिज इस खिलाड़ी को 43 मिनट तक चले मुकाबले में नात्सुकी से 16-21, 13-21 से हार मिली। 22 वर्षीय इस खिलाड़ी ने इस साल अजरबैजान इंटरनेशनल चैलेंज जीता था। उनकी हार से टूर्नामेंट में भारत की चुनौती खत्म हो गयी।