Trending

श्रीलंका दौरे से जुड़ेगे नए कोच : जय शाह

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि भारतीय टीम के नये मुख्य कोच इस महीने के आखिर में श्रीलंका में सीमित ओवरों की श्रृंखला के साथ टीम से जुड़ेंगे हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि राहुल द्रविड़ के जाने के बाद किसके नाम पर मुहर लगी है।

साभार : गूगल

पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के नाम की अटकलें लगाई जा रही है। क्रिकेट सलाहकार समिति ने गंभीर और भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच डब्ल्यू वी रमन के इंटरव्यू लिये हैं। शाह ने कहा कि एक चयनकर्ता की नियुक्ति भी शीघ्र की जायेगी।
शाह टी20 विश्व कप के लिये वेस्टइंडीज आये हैं जिसमें भारत ने फाइनल में श्रीलंका को सात रन से हराकर खिताब जीता।

शाह ने चुनिंदा मीडिया से कहा ,‘‘ कोच और चयनकर्ता की नियुक्ति जल्दी ही होगी। सीएसी ने दो उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिये हैं और मुंबई जाने के बाद जो उनका फैसला होगा , हम उस पर अमल करेंगे। जिम्बाब्वे दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण जायेंगे, नया कोच श्रीलंका श्रृंखला से ही जुड़ेगा।

हार्दिक पंड्या के हरफनमौला प्रदर्शन और रोहित के बाद उनके कप्तान बनने की संभावना पर शाह ने कहा ,‘‘ कप्तानी का फैसला चयनकर्ता करेंगे।

हम उनसे बात करके इसका ऐलान करेंगे। हार्दिक के फॉर्म पर काफी सवाल उठ रहे थे, हमने और चयनकर्ताओं ने उस पर भरोसा किया जिस पर वह खरा उतरा। शाह ने यह भी बताया कि इस साल के आखिर में भारत ए टीम आस्ट्रेलिया का दौरा करेगी।