Trending

चक्रवात तूफान हेरिकेन बेरिल के चलते बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया

भारतीय टीम के वेस्टइंडीज से लौटने में देरी होगी, क्योंकि वे चक्रवात तूफान हेरिकेन बेरिल की वजह से बारबाडोस में फंस गए हैं। भारत को सोमवार यानी 1 जुलाई को वेस्टइंडीज से भारत के लिए रवाना होना था। तूफान के कारण ब्रिजटाउन में एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है।

साभार : गूगल

चक्रवात की वजह से शहर में कर्फ्यू जैसे हालात हो गए हैं। बेरिल काफी खतरनाक हो गया है। यह कैटेगरी 4 में तब्दील हो चुका है। अगले कुछ घंटों में यह बारबाडोस से टकरा सकता है। वहां मूसलाधार बारिश हो रही है।

भारतीय खिलाड़ी और उनके परिवार, सहयोगी स्टाफ, बीसीसीआई के अधिकारी बारबाडोस में समुद्र तट के सामने की होटल में फंसे हुए हैं। तूफान की वजह से होटल में भी सेवाएं प्रभावित हैं। क्षेत्र में तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

निवासियों और पर्यटकों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। इस क्षेत्र में 130 मील प्रति घंटे से अधिक की हवाएं चलने की आशंका है। सूत्र ने मीडिया को बताया, “हर जगह की तरह भारतीय टीम होटल में भी सेवाएं प्रभावित हैं।

एयरपोर्ट बंद है, अभी तक बेहद खतरनाक तूफान के कारण भारत जाने पर कोई स्पष्टता नहीं है। बीसीसीआई यह सुनिश्चित करने के लिए समन्वय कर रहा है कि पूरा दल सुरक्षित रूप से घर वापस पहुंच जाए।