आरसीबी के नए बैटिंग कोच और मेंटर बने दिनेश कार्तिक
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हाल ही में रिटायर हुए विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को नया बैटिंग कोच और मेंटर बनाया है।

फ्रैंचाइजी ने आज सोशल मीडिया पोस्ट में कार्तिक के “नए अवतार” की घोषणा की। कार्तिक ने जून की शुरुआत में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि वह अपने खेल के दिनों को पीछे छोड़कर “आगे आने वाली नई चुनौतियों” पर ध्यान देना चाहते हैं।
आरसीबी ने एक्स पर कार्तिक का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “हर मायने में हमारे विकेटकीपर, दिनेश कार्तिक का आरसीबी में बिल्कुल नए अवतार में स्वागत है। डीके आरसीबी पुरुष टीम के बल्लेबाजी कोच और मेंटर होंगे।
एक खिलाड़ी के रूप में मेरे अनुभवों की व्यापकता समूह के विकास में योगदान दे सकेगी और अतिरिक्त मूल्य ला सकेगी। उन्होंने आगे कहा “मेरा मानना है कि क्रिकेट में सफलता तकनीकी दक्षता पर ही नहीं, मैच की बुद्धिमत्ता और संयम पर भी निर्भर करती है।
मैं अपने बल्लेबाजी समूह को कोचिंग देने और सलाह देने के लिए उत्सुक हूं, ताकि उन्हें न केवल अपनी कार्यप्रणाली को निखारने में मदद मिल सके, दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आवश्यक मैच जागरूकता भी विकसित हो सके।
यह भी बहुत अच्छा है कि मैं आरसीबी के साथ अपना जुड़ाव जारी रख सकता हूं, यह फ्रेंचाइजी लगातार मजबूत होती जा रही है।