Trending

अब भारतीय महिला क्रिकेटरों की बारी, दक्षिण अफ्रीका की 10 विकेट से हार

भारतीय टीम के टी20 विश्व कप विजेता बनने का जश्न थमा भी नहीं, दूसरी तरफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए इस खुशी को डबल कर दिया। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में हुए टेस्ट में 10 विकेट से जीत दर्ज की।

@BCCI

भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पहली पारी में 603 रन का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया। भारत ने शेफाली (205) के दोहरे शतक और स्मृति मंधाना (149) के शतक से पहली पारी 603/6 पर घोषित की थी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 266 रनों पर ढेर हो गई, उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा। पहली पारी के मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की।

लॉरा वोल्वार्ड्ट ने 122 रनों की पारी खेली। नंबर-3 पर लुस ने 109 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 373 रन बनाए और 36 रनों की मामूली बढ़त मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 9.2 ओवर में 10 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली। शुभा सतीश 13 और शेफाली वर्मा 24 रन बनाकर नाबाद रहीं।

इस जीत में गेंद से भारत के लिए मैच विनर रहीं ऑलराउंडर स्नेह राणा, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में आठ और दूसरी पारी में दो विकेट झटके। इस ऑफ स्पिनर ने टेस्ट में कुल 10 विकेट (10/188) चटकाए हैं। वह किसी टेस्ट मुकाबले में ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला स्पिनर बनी।