Trending
इटालियन ओपन में पांचवें स्थान पर पहुंचे शुभंकर शर्मा
भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने तीन होल के अंदर एक बोगी और एक डबल बोगी करने के बाद इटालियन ओपन में पांचवें स्थान पर रहे।

शुभंकर तीसरे दिन के बाद चार प्लेयर्स के साथ तालिका में शीर्ष पर थे, दो ओवर का कार्ड खेलने के बाद वह पांचवें स्थान पर आये। उनका कुल स्कोर आठ अंडर रहा। उन्होंने 13वें होल तक दो बोगी के मुकाबले तीन बर्डी लगाये थे, वह 14वें होल में डबल बोगी और 16वें होल में बोगी कर बैठे।