Trending

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे के कप्तान बने सिकंदर रजा

अनुभवी बल्लेबाज सिकंदर रजा को विश्व चैंपियन भारत के खिलाफ छह जुलाई से खेले जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की युवा टीम का कप्तान बनाया गया।

साभार : गूगल

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने विज्ञप्ति में कहा कि बेल्जियम में जन्मे अंतुम नकवी को टीम में शामिल किया है। वह नागरिकता की स्थिति की पुष्टि होने पर ही टीम से जुड़ेंगे। नकवी के माता पिता पाकिस्तान मूल के है, उनका जन्म ब्रसेल्स (बेल्जियम) में हुआ था।

वह ऑस्ट्रेलिया चले गये थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा जाहिर की, आवेदन के बाद उनके चयन पर विचार हुआ है।

जिम्बाब्वे हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहा था। चयनकर्ताओं ने नये मुख्य कोच जस्टिन सेमन्स और कप्तान रजा के नेतृत्व में युवा खिलाड़ियों को टीम में चुना है।

38 वर्षीय बल्लेबाज रजा के पास 86 मैचों का अनुभव है। वह टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, उनके बाद 29 वर्षीय ल्यूक जोंगवे हैं जिन्होंने 63 मैच खेले हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजारबानी को टीम में जगह मिली है, देश के दिग्गज क्रेग एर्विन और सीन विलियम्स के नाम पर चयन के लिए विचार नहीं किया गया।

जिम्बाब्वे टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), अकरम फराज, बेनेट ब्रायन, कैंपबेल जॉनाथन, चतारा तेंडाई, जोंगवे ल्यूक, कैया इनोसेंट, मदांडे क्लाइव, माधेवेर वेस्ली, मारुमनी तादिवानाशे, मसाकाद्जा वेलिंगटन, मावुता ब्रैंडन, मुजारबानी ब्लेसिंग, मायर्स डायोन, नकवी अंतुम, नगारवा रिचर्ड , लायन मिल्टन