Trending

विंबलडन : पुरूष एकल के पहले दौर में सुमित नागल की हार

भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त एकल टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल विंबलडन में पुरुष एकल के पहले दौर में सर्बिया के मिओमिर केकमैनोविच से हार गए। नागल को सोमवार देर रात खेले गए मुकाबले में केकमैनोविच ने 2 घंटे और 48 मिनट तक चले मैच में 2-6, 6-3, 3-6, 4-6 से हराया।

साभार : गूगल

पिछले महीने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले सुमित नागल ने शानदार खेल दिखाया, पहला सेट 2-6 से हारने के बाद, दूसरे सेट में उन्होंने बेहतरीन वापसी की और दूसरा सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया।

केकमैनोविच ने शानदार की और तीसरा सेट 3-6 से जीतकर 2-1 की बढ़त बना ली। नागल अंतिम सेट में 1-5 से पीछे थे, विश्व के 73वें नंबर के खिलाड़ी ने हार नहीं मानी। नागल ने वापसी की, मैच में बने रहने के लिए संघर्ष किया और बराबरी से एक गेम दूर रह गए। केकमैनोविच ने अपना धैर्य बनाए रखा और चार सेटों में जीत हासिल की।

नागल का एकल अभियान समाप्त हो चुका है, वह विंबलडन में सर्बिया के डुसन लाजोविच के साथ युगल में खेलेंगे। इंडो-सर्बियाई जोड़ी अपने अभियान की शुरुआत पुरुष युगल के पहले दौर में स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज और जौम मुनार के खिलाफ करेगी।