Trending

यूरो 2024: पुर्तगाल क्वार्टरफाइनल में, पेनल्टी शूटआउट में स्लोवेनिया को हराया

पुर्तगाल ने स्लोवेनिया को पेनल्टी शूटआउट मे 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। पुर्तगाल की इस जीत के हीरो गोलकीपर डिओगो कोस्टा रहे, जिन्होंने शूटआउट में तीन पेनल्टी बचाए।

@euro2024

पुर्तगाल ने मैच की शुरुआत से ही गेंद पर कब्ज़ा जमाया और शुरुआती चरणों में स्लोवेनिया को पीछे छोड़ा। पुर्तगाली टीम को अपने दबदबे को गोल में बदलने के लिए संघर्ष करना पड़ा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और ब्रूनो फर्नांडीस दोनों ने नज़दीकी मौकों को गंवा दिया।

स्लोवेनिया ने सभी खिलाड़ियों को गेंद के पीछे रखते हुए दृढ़ता से बचाव किया। रोनाल्डो के पास 30वें मिनट में फ्री-किक से एक मौका था, उन्होंने इस मौके को गंवा दिया। पहले हाफ के अंतिम चरण में स्लोवेनिया पुर्तगाल को चकमा दे सकता था, पेटर स्टोजानोविक ने गोल पर शॉट लेने के बजाय स्क्वायर पास का विकल्प चुना।

पहला हाफ गोलरहित समाप्त हुआ। मैच दोबारा शुरू होने के बाद पुर्तगाली टीम अधिक सक्रिय टीम बनी रही, स्लोवेनिया काफी हद तक निष्क्रिय रही। मैच के 55वें मिनट में स्लोवेनिया के गोलकीपर, जान ओब्लाक ने रोनाल्डो की फ्री किक का शानदार बचाव किया और पुर्तगाल एक बार फिर खाता खोलने से चूक गया।

अतिरिक्त समय में, रोनाल्डो के पास गतिरोध को तोड़ने का सुनहरा मौका था जब डिओगो को बॉक्स के अंदर फाउल किया गया था। वह 105वें मिनट में पेनल्टी स्पॉट से ओब्लाक को हरा नहीं सके। तय समय तक कोई भी गोल नहीं होने से मैच पेनल्टी शूटआउट में चला गया। रोनाल्डो ने शूटआउट में गोल कर पुर्तगाल का खाता खोला।

गोलकीपर डिओगो कोस्टा ने अकेले ही पुर्तगाल को आगे बढ़ने में मदद की और जोसिप इलिसिक, जुरे बाल्कोवेक और बेंजामिन वर्बिक की पेनल्टी गोल को बचा लिया। बर्नार्डो सिल्वा ने अपनी सफल पेनल्टी से पुर्तगाल की जीत पक्की कर दी। अंतिम 8 में पुर्तगाल का सामना हैम्बर्ग के वोक्सपार्कस्टेडियन में फ्रांस से होगा।