Trending

सुपरबेट क्लासिक शतरंज : शीर्ष पर पहुंचने पर प्रज्ञानानंदा व गुकेश की निगाह

ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा और डी गुकेश सुपरबेट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट में एक दिन के आराम के बाद जब छठे दौर के अपने-अपने मैच में उतरेंगे तो तालिका में शीर्ष पर पहुंचने के लिए उन्हें आखिरी के चार दौर में अपने खेल के स्तर को और ऊंचा उठाना होगा।

साभार : गूगल

नौ दौर के टूर्नामेंट में पांच दौर के बाद दोनों भारतीय तीन-तीन अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। अमेरिका के फैबियानो कारूआना उनसे आधा अंक आगे तालिका में शीर्ष पर है, फ्रांस के अलिरेजा फिरोजा और मैक्सिम वाचिएर-लाग्रेव, रूस के इयान नेपोम्नियाचची और अमेरिक के वेस्ले सो 2.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

यह चारों खिलाड़ी नीदरलैंड के अनीश गिरी और उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव से आधा अंक आगे हैं। स्थानीय खिलाड़ी डीक बोगदान-डेनियल 1.5 अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे हैं।

प्रज्ञानानंदा टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में विफल रहे है और बेहतर स्थिति में होने के बावजूद उन्होंने कुछ मुकाबलों को ड्रॉ खेला है। छठे दौर में उनके सामने रोमानिया के बोगदान-डेनियल की चुनौती होगी।

प्रज्ञानानंदा को इस मुकाबले में जीत का दावेदार माना जा रहा है, वह सफेद मोहरों के साथ खेलेंगे। विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर गुकेश के सामने छठे दौर में वाचिएर-लाग्रेव की चुनौती होगी। इस दौर में गुकेश काले मोहरों से खेलेंगे।