Trending

कोपा अमेरिका: इक्वाडोर के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में मेस्सी के खेलने पर संशय

स्टार अर्जेटीना खिलाड़ी और कप्तान लियोनेल मेसी का इक्वाडोर के खिलाफ कोपा अमेरिका क्वार्टर फाइनल में खेलना संदिग्ध है। अर्जेटीना मैनेजर लियोनेल स्कोलोनी ने कहा कि वह इस बात पर अंतिम क्षण तक इंतजार करेंगे कि मेसी इक्वाडोर के खिलाफ कोपा अमेरिका क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे या नहीं।

साभार : गूगल

मेसी को चिली पर 1-0 की जीत में चोट लगी थी और अंतिम ग्रुप मैच में पेरू पर अपनी टीम की 2-0 की जीत में वह नहीं खेल पाए थे। टेक्सास के ह्यूस्टन में एनआरजी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले स्कोलोनी ने संवाददाताओं से कहा, हम निर्णय लेने के लिए थोड़ा और इंतजार करेंगे।

उन्होंने कहा, हम एक और प्रशिक्षण सत्र लेंगे, कल उन्होंने सबके साथ अच्छी भावना के साथ प्रशिक्षण लिया और अगला सत्र कैसा रहा, इसके आधार पर हम निर्णय लेंगे। मेसी ने कहा कि वह चिली के खिलाफ मैच में स्वतंत्र रूप से चलने में असमर्थ थे और उन्होंने खुलासा किया कि, उन्हें फ्लू जैसे लक्षण थे।