विंबलडन : गॉफ और अल्कारेज तीसरे दौर में, ओसाका की हार
कोको गॉफ ने एंका टोडोनी के खिलाफ जीत के साथ विंबलडन टूर्नामेंट के महिला एकल के तीसरे दौर में जगह बनाई। गॉफ ने रोमानिया की एंका को दूसरे दौर के मुकाबले में 6-2, 6-1 से हराया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह वह कोर्ट है जहां मैंने पहली बार विंबलडन में शुरुआत की थी। कोर्ट नंबर मेरे लिए एक खास जगह है। गॉफ ने पिछले साल अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था, रोमानिया की एंका ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में डेब्यू कर रही थी।
पांच साल पहले गॉफ ने ग्रैंडस्लैम में डेब्यू करते हुए पांच बार की विंबलडन चैंपियन वीनस विलियम्स को पहले दौर में 6-4, 6-4 से हराया था और अंतिम 16 का सफर तय किया था।
पुरुष एकल में गत चैंपियन कार्लोस अल्कारेज ने एलेक्जेंडर वुकिक को 7-6, 6-2, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई, जहां उनकी भिड़ंत 29वें वरीय फ्रांसेस टियाफो से होगी। अमेरिका के टियाफो ने बोर्ना कोरिक को दूसरे दौर के मुकाबले में 7-6, 6-1, 6-3 से हराया था।
चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका को दूसरे दौर में 19वें नंबर की ऐमा नवारो ने 6-4, 6-1 से हराकर बाहर किया, 11वीं वरीय डेनियल कोलिंस ने अपना पहले दौर का मैच पूरा किया। उन्होंने क्लारा टॉसन को 6-3, 7-6 से हराया।
दूसरे सेट में 4-4 के स्कोर पर इस मुकाबले को स्थगित किया गया था। बीट्रिज हदाद मेइया ने मैग्डेलेना फ्रेच को 7-5, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।
पुरुष एकल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर ने 2021 के उपविजेता और इटली के अपने हमवतन माटेओ बेरेटिनी को कड़े मुकाबले में 7-6, 7-6 , 2-6, 7-6 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।