विश्व विजेता टीम इंडिया से रूबरू हुए पीएम मोदी
हाल में ही दक्षिण अफ्रीका को टी-20 विश्व कप में हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया स्वदेश आ गयी है। दिल्ली के मौर्या होटल में भारतीय टीम का शानदार स्वागत हुआ।

बीसीसीआई से मिली जानकारी के अनुसार टीम इंडिया ने कुछ देर आराम किया और इसके बाद पीएम मोदी से विशेष मुलाकात करने निकल पड़ी।
विश्व विजेता प्लेयर्स से पीएम मोदी मिले और टीम को बधाई दी। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है। वीडियो में सभी खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ खड़े हैं। पीएम ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। टीम मुंबई रवाना हो रही है।

इससे पहले आईटीसी मौर्या के एग्जिक्यूटिव शेफ, शेफ शिवनीत पहोजा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बोला था कि, टीम इंडिया के लिए खास केक बनाया है। यह केक टीम की जर्सी के रंग में है। इसका हाईलाइट टी-20 ट्रॉफी है। देखने में यह असली ट्रॉफी की तरह है, यह चॉकलेट से बना है।
इससे पहले भारतीय फैंस के साथ उन्हें ढोल की थाप पर भांगड़ा करते भी देखा। टीम इंडिया दिल्ली एयरपोर्ट से पहले होटल ITC मौर्या पहुंची, जहां टीम बस से उतरने के बाद प्लेयर्स का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ।
इस नजारे को देखकर हार्दिक पंड्या ने जमकर भांगड़ा करते हुए नजर आए। टीम के अन्य सदस्य भी काफी खुश थे। हार्दिक का ये डांस जहां एक तरफ दिल जीत लेने वाला है।