Trending

विंबलडन : दूसरे दौर में पहुंची भांबरी-ओलिवेटी की जोड़ी

भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के उनके जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेटी ने पुरुष युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में जगह बनाई, ओलंपिक दल के सदस्य एन श्रीराम बालाजी और ल्यूक जॉनसन की जोड़ी बाहर हो गयी।

साभार : गूगल

भांबरी और ओलिवेटी ने कजाखस्तान के एलेक्जैंडर बुबलिक और एलेक्जैंडर श्वेचेंको की जोड़ी को 58 मिनट में 6-4 6-4 से हराया। इन दोनों जोड़ी का सामना जर्मनी के केविन क्राविट्ज और टिम पुएट्ज की जोड़ी से होगा।

बालाजी और जॉनसन को पहले दौर में सर्बिया के मेट पाविक और अल साल्वाडोर के मार्सेलो अरेवालो की चौथी वरीय जोड़ी से 4-6 5-7 से हार मिली। भारत के रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन ने रोबिन हास और सैंडर एरेंड्स की जोड़ी पर जीत के साथ दूसरे दौर में जगह बनाई।

बोपन्ना और एब्डेन ने बारिश से बाधित पहले दौर के मैच में एक घंटे 11 मिनट में नीदरलैंड के अपने प्रतिद्वंद्वियों को 7-5, 6-4 से हराया। इस जोड़ी की दूसरे दौर में हेंड्रिक जेबेंस और कॉन्सटेंटिन फ्रेंटजन की जर्मनी की जोड़ी से टक्कर होगी।

भारत के सुमित नागल और उनके सर्बियाई जोड़ीदार दुसान लाजोविच को पहले दौर में स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज और जॉमे मुनार के खिलाफ हार मिली। मार्टिनेज और मुनार ने एक घंटे सात मिनट में 6-2, 6-2 से जीत दर्ज की।