Trending

नाडा ने 400 मी.नेशनल सिल्वर मेडलिस्ट दीपांशी पर गिराई निलंबन की गाज

नाडा ने हाल में राष्ट्रीय अतंर राज्यीय चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली भारत की शीर्ष महिला 400 मीटर धाविका दीपांशी को डोप जांच में विफल होने की वजह से निलंबित किया।

साभार : गूगल

दीपांशी ने महिलाओं के 400 मीटर फाइनल में किरण पहल (50.92 सेकेंड) के बाद 52.01 सेकेंड के समय से दूसरा स्थान हासिल किया था। डोप नमूने में ‘एनाबोलिक स्टेरायड’ मिला है। ये नमूने 27 जून को (हीट रेस के बाद या सेमीफाइनल में) लिये गये।

राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप (27 से 30 जून) में यह पहला डोप पॉजिटिव मामला सामने आया है जो पेरिस ओलंपिक के लिए अंतिम क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी था। दीपांशी राष्ट्रीय शिविर में ट्रेनिंग नहीं करतीं।