Trending
कनाडा ओपन : पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में राजावत की एंट्री, त्रिसा-गायत्री की जीत
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रियांशु राजावत ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए जापान के ताकुमा ओबायाशी को हराकर कनाडा ओपन एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। राजावत ने ओबायाशी को 38 मिनट में 21-19, 21-11 से हराया। अब उनका सामना डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से होगा।

महिला युगल में तीसरी वरीयता प्राप्त त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। उन्होंने डेनमार्क की नताशा एंथोनिसेन और नीदरलैंड की एलिसा टी को अंतिम 16 के मुकाबले में 17-21, 21-7, 21-8 से हराया।
अब उनका सामना चीनी ताइपै की पेइ एस सियेह और एन जू हंग से होगा। अनुपमा उपाध्याय और तान्या हेमंत की जोड़ी दूसरे दौर में हार गई। पुरूष युगल में कृष्ण प्रसाद गारागा और के साई प्रतीक को भी हार मिली, मिश्रित युगल में रोहन कपूर और रूत्विका गाड्डे की जोड़ी हार गई।