Trending
एशियन डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप : दोहरे सेमीफाइनल में अभय सिंह
प्रतिभाशाली अभय सिंह जोहोर (मलेशिया) में चल रही एशियन डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप में दो सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
अभय जोशना चिनप्पा के साथ मिश्रित युगल के अंतिम चार में आ गए और राष्ट्रीय चैंपियन वेलावन सेंथिलकुमार के साथ पुरुषों के ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहे और सेमीफाइनल में पहुंच गए।

अभय और वेलावन ने मलेशिया के हाफ़िज़ ज़फ़री / डंकन ली को 11-3, 11-9; से तथा हांगकांग के लाउ त्सज़ क्वान / चुंग याट लुंग को 11-8, 11-10 से हराया। मिश्रित युगल में क्वार्टरफ़ाइनल में अभय और जोशना ने मलेशियाई जोड़ी सयाफिक कमाल / ऐरा आज़मान को 11-9, 11-6 से हराया।