Trending
विंबलडन : हार के साथ भांबरी-ओलिवेटी का अभियान खत्म
विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष युगल के दूसरे दौर से भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के उनके जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेटी, जर्मनी के केविन क्राविएट्ज़ और टिम पुएट्ज़ से तीन सेटों में हारने के बाद बाहर हो गए।

इस जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की और पहला सेट जीतकर बढ़त बनाई, वह लय बरकरार नहीं रख पाए और जर्मन जोड़ी से 2 घंटे 5 मिनट तक चले मैच में 6-4 4-6 3-6 से हार गए।
इस जोड़ी ने पहले दौर में कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुब्लिक और अलेक्जेंडर शेवचेंको को हराया था। भारत की निगाहें रोहन बोपन्ना पर हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन के साथ जोड़ी बनाई है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त यह जोड़ी दूसरे दौर में जर्मनी के हेंड्रिक जेबेंस और कॉन्स्टेंटिन फ्रैंटजेन से भिड़ेगी। ओलंपिक में जगह बना चुके सुमित नागल और एन श्रीराम पहले ही बाहर हो गए थे।