Trending

यूरो 2024 : फ्रांस सेमीफाइनल में, हार से पूरा नहीं हो सका रोनाल्डो का सपना

फ्रांस ने पुर्तगाल को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर यूरो 2024  के सेमीफाइनल में जगह बनाई और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का खिताब के साथ विदाई लेने का सपना चकनाचूर कर दिया।

@euro2024

इस मैच को रोनाल्डो बनाम काइलियन एमबापे के बीच जंग के रूप में देखा जा रहा था, आखिर में फ्रांसीसी खिलाड़ी अपने आदर्श फुटबॉलर पर भारी पड़ा। दोनों टीम ने एक दूसरे को कड़ी चुनौती मिली, अतिरिक्त समय तक भी कोई टीम गोल नहीं कर पाई।

पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमें पुर्तगाल के जोआओ फेलिक्स का शॉट गोल पोस्ट से टकरा गया। थियो हर्नांडेज़ ने निर्णायक किक को गोल में बदलकर फ्रांस को सेमीफाइनल में पहुंचाया।

फ्रांस को यूरो 2021 के अंतिम 16 में और विश्व कप 2022 के फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में हार मिली थी, यहां किस्मत उसके साथ थी।

पुर्तगाल की इस हार से रोनाल्डो ने यूरोपीय चैंपियनशिप से विदा ली। वह पहले ही घोषणा कर चुके थे कि वह आखिरी बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। रोनाल्डो ने रिकॉर्ड छह बार यूरोपीय चैंपियनशिप में भाग लिया। फ्रांस सेमीफाइनल में स्पेन से भिड़ेगा जिसने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में मेजबान जर्मनी को हराया।