एशियाई डबल्स स्क्वाश चैंपियनशिप : अभय सिंह का गाेल्डन डबल
प्रतिभाशाली स्क्वाश खिलाड़ी अभय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई डबल्स स्क्वाश चैंपियनशिप में दोहरे खिताब जीते। अभय ने वेलावन सेंथिलकुमार के साथ मिलकर पुरुष युगल खिताब जीता।

अभय ने अनुभवी जोशना चिनप्पा के साथ मिलकर मिश्रित युगल फाइनल में फतह हासिल की। अभय और वेलावन की शीर्ष वरीय जोड़ी ने पुरुष युगल फाइनल में मलेशिया के ओंग साई हुंग और सियाफिक कमाल की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 11-4, 11-5 से हराया।
अभय और जोशना की तीसरी वरीय जोड़ी ने टोंग सेज विंग और टांग मिंग होंग की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को मिश्रित युगल फाइनल में 11-8, 10-11, 11-5 से हराया। वेलावन ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं अभय के लिए बहुत खुश हूं जिन्होंने इस हफ्ते इतना शानदार प्रदर्शन किया। हमें पूरा भरोसा था और हम बेहतर होते रहे।
इस साल पद्म श्री पुरस्कार पाने वाली जोशना ने कहा, ‘‘भारत के लिए फिर से खेलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है, मैं घुटने की सर्जरी के कारण पिछले पांच महीनों से खेल से दूर थी। युगल से वापसी करना अच्छा मौका था, मैं पीएसए टूर पर वापसी कर सकूं।