Trending

टीम इंडिया में वापसी की राह मुश्किल, ईशान किशन का छलका दर्द

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस समय टीम से बाहर चल रहे हैं। पिछले साल उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान ब्रेक ले लिया था।

साभार : गूगल

ईशान टीम में जगह नहीं बना पा रहे है। बीसीसीआई के बनाए गए नियमों को ना मनाने के लिए उनसे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी छीन लिया गया था। ईशान को बीसीसीआई ने रणजी मैच खेलने को कहा था, उन्होंने ऐसा नहीं किया।

अपने ब्रेक को लेकर बात करते हुए ईशान ने कहा, ‘मैंने ब्रेक लिया था और मुझे लगता है कि ये नॉर्मल है। रूल है कि अगर आप टीम में वापसी करना चाहते हैं तो आप को घरेलू क्रिकेट में अच्छा करना होगा।

मेरे लिए घरेलू क्रिकेट खेलना भी बहुत अलग था क्योंकि उसका कोई मतलब नहीं था। मैं तब खेलना ही नहीं चाहता था। इसी वजह से मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लिया था। अगर मुझे डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना होता तो मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक क्यों लेता।

ईशान ने कहा की ये काफी निराशाजनक था और मेरे यह आसान नहीं था। बुरे समय में आप काफी कुछ झेलते है। मेरे दिमाग में अक्सर ये चलता रहता है की आखिरी ये सब मेरे साथ ही क्यों हो रहा है। वैसे में किसी भी चीज को लेकर दुखीं नही होता हूं। ईशान ने आगे कहा की मैं अब भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जारी रखूंगा।

ईशान ने टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेला है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए अभी तक 2 टेस्ट, 27 वनडे और 32 टी20 खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 78 रन, वनडे में 933 रन और टी20 में 796 रन बनाए हैं। ईशान वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं।