Trending

भारतीय पुरुष हॉकी टीम स्विटजरलैंड में करेगी अभ्यास

भारतीय पुरूष हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक से पहले स्विटजरलैंड में मशहूर माइक हार्न्स बेस के लिये रवाना हो गई जहां टीम अभ्यास शिविर में भाग लेगी और फिर नीदरलैंड में अभ्यास मैच में भाग लेगी।

साभार : गूगल

स्विटजरलैंड में तीन दिवसीय शिविर खिलाड़ियों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिये लगाया गया है। इसके बाद टीम नीदरलैंड में अभ्यास मैच खेलेगी और फिर पेरिस रवाना होगी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि ओलंपिक से पहले आगामी अनुभव टीम को मानसिक और शारीरिक रूप से सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रखने के लिये काफी उपयोगी होंगे।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने अभी बेंगलुरू में दो सप्ताह का शिविर खत्म किया है। स्विटजरलैंड में माइक हॉर्न जा रहे हैं जो साहसिक गतिविधियों का केंद्र है। इसके बाद टीम नीदरलैंड और मलेशिया से अभ्यास मैच खेलेगी।

भारत 20 जुलाई को पेरिस पहुंचेगी। भारत को ओलंपिक में पहला मैच 27 जुलाई को न्यूजीलैंड से खेलना है जिसके बाद 29 जुलाई को अर्जेंटीना से, 30 जुलाई को आयरलैंड और एक अगस्त को बेल्जियम से मुकाबला है। आखिरी ग्रुप मैच दो अगस्त को आस्ट्रेलिया से खेलना है। भारत को नॉकआउट में पहुंचने के लिये शीर्ष चार में रहना होगा।