Trending

रोजारियो व मूसा भी पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच बनने की होड़ में

मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के पूर्व कोच स्टेनली रोजारियो और नॉर्थईस्ट यूनाईटेड के मौजूदा सहायक कोच नौशाद मूसा उन भारतीयों में हैं जिन्होंने राष्ट्रीय पुरुष टीम के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन किया है। यह पद इगोर स्टिमक को बर्खास्त किए जाने के बाद से खाली पड़ा है।

साभार : गूगल

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को दुनिया भर से 291 आवेदन मिले हैं। रोजारियो और मूसा एएफसी प्रो लाइसेंस डिप्लोमा धारक हैं। मोहन बागान सुपर जाइंट्स को 2023-24 आईएसएल लीग शील्ड जिताने में मदद करने वाले एंटोनियो लोपेज हबास ने आवेदन किया है।

एआईएफएफ अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर एक समाचार एजेंसी को बताया, ‘‘स्टेनली रोजारियो और नौशाद मूसा उन भारतीयों में हैं जिन्होंने आवेदन किया है और एएफसी प्रो लाइसेंस धारक हैं। एंटोनियो हबास ने भी आवेदन किया है।

पता चला है कि छांटे गए उम्मीदवारों के नाम 20 जुलाई को एआईएफएफ कार्यकारी समिति की बैठक में रखे जाएंगे। इससे पहले एआईएफएफ उपाध्यक्ष एनए हैरिस की अगुआई वाली समिति आवेदनों की समीक्षा करेगी। समिति में तकनीकी, लीग, प्रतियोगिता, वित्त और विकास समिति के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष भी शामिल होगा।

एआईएफएफ कार्यकारी समिति की 20 जुलाई को होने वाली बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि 2019 में भारतीय फुटबॉल के लिए तय खाके को पूरी तरह से कैसे लागू किया जा सकता है, आईलीग क्लब संघ ने महासंघ को एक पत्र भेजकर कुछ प्रमुख मुद्दों पर चिंता जाहिर की है।

एआईएफएफ प्रमुख और कार्यकारी समिति के सदस्यों को लिखे पत्र में आईलीग क्लब संघ के अध्यक्ष रंजीत बजाज ने एआईएफएफ द्वारा भारतीय फुटबॉल खाके को लागू नहीं करने की स्थिति मंष कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी थी।