Trending

पेरिस ओलंपिक : भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे पीवी सिंधु व शरत कमल

पेरिस ओलंपिक उद्घाटन समारोह में बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल तिरंगा लेकर भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे।

साभार : गूगल

26 जुलाई से शुरु होने वाले पेरिस ओलंपिक में भारतीय ध्वजवाहकों के रुप में पीवी सिंधु और शरत कमल के नामों की घोषणा की गई।

2012 ओलंपिक की 10 मीटर एयर रायफल के कांस्य पदक विजेता गगन को भारतीय दल के शेफ-डी-मिशन का जिम्मा दिया गया है। वह एमसी मैरीकॉम की जगह लेंगे। मैरी कॉम ने पहले भारत के शेफ-डी-मिशन के पद से इस्तीफा दे दिया था।