विंबलडन : अलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ जीत से टेलर फ्रिट्ज क्वार्टरफाइनल में
अमेरिका के 13वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज ने दो सेट में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए दो बार के ग्रैंडस्लैम उपविजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 4-6, 6-7, 6-4, 7-6, 6 . 3 से हराकर विंबलडन पुरूष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

अब उनका सामना 25वीं वरीयता प्राप्त इटली के लोरेंजो मुसेत्ती से होगा जो पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम में अंतिम आठ में पहुंचे हैं। फ्रिट्ज को विंबलडन 2022 में रफेल नडाल ने हराया था।
महिला वर्ग में इटली की जैसमीन पाओलिनी ने जियोवान्नि एम पेरिकार्ड को 4-6, 6-3, 6-3, 6-2 से हराया। एलेना रिबाकिना को अगले दौर में जगह मिली,जब उनकी प्रतिद्वंद्वी अन्ना कालिंस्काया ने कलाई की चोट की वजह से कोर्केट छोड़ा।
अब उनका सामना एलिना स्वितोलिना से होगा जिन्होंने वांग शिन्यु को 6-2, 6-1 से हराया। बारबरा क्रेइसिकोवा ने डेनियेले कोलिंगस को 7-5, 6-3 से और येलेना ओस्टापेंको ने यूलिया पुतिनत्सेवा को 6-2, 6-3 से हराया।