Trending

बुमराह-मंधाना ने जीता आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और महिला ओपनर स्मृति मंधाना को आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड दिया है।बुमराह के अलावा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज नॉमिनेट हुए थे, विमेंस कैटेगरी में इंग्लैंड की मैया बाउचियर और श्रीलंका की विशमी गुणरत्ने दावेदारी में शामिल थी।

@icc

जसप्रीत बुमराह का टी-20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। उन्होंने 8 मैचों में 4.17 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की और 15 विकेट भी लिए। वह भारत के दूसरे टॉप विकेट टेकर रहे। वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे।

मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों में 113 और 136 रनों की पारी खेली थी। तीसरे मैच में उनके बल्ले से 90 रनों की पारी देखने को मिली।

टेस्ट में मंधाना ने फॉर्म को जारी रखते हुए 149 रनों की पारी खेली जिसके दम पर भारतीय महिला टीम ने विमेंस टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बना दिया।

टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 603 रन बनाए थे और इस मुकाबले को उन्होंने 10 विकेट से जीत लिया था। बुमराह ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिलने के बाद कहा, ‘जून आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बनकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।

पिछले कुछ दिन हम लोगों के लिए बहुत शानदार रहे हैं। शानदार प्रदर्शन कर टूर्नामेंट जीतना काफी खास एहसास है, इन यादों को मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा।

इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और रहमानुल्लाह गुरबाज को शानदार प्रदर्शन के लिए मैं बधाई देता हूं। अंत में मैं अपने परिवार, साथी खिलाड़ियों और कोचों को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।