Trending
भारत की हार, म्यांमार महिला फुटबॉल टीम ने जीता मैत्री मैच
विन थेइंगी तुन और सान थाव थाव के गोल से म्यांमार की महिला फुटबॉल टीम ने मैत्री मैच में भारत को 2-1 से हराया। दोनों टीमें पांच साल के अंतराल पर एक-दूसरे का सामना कर रही थी।

भारतीय घरेलू फुटबॉल में ओडिशा एफसी का प्रतिनिधित्व करने वाली थेइंगी तुन ने मैच के 14वें मिनट में गोल कर म्यांमार को बढ़त दिलाई। क्लब टीम की उनकी साथी प्यारी खाखा ने 58वें मिनट में गोल कर भारत की वापसी करायी।
भारतीय टीम म्यांमार को बढ़त लेने से ज्यादा देर नहीं रोक सकी। मे थेट मोन माइंट की फ्री किक को थाव थाव ने मैच के 74वें मिनट में गोल में बदल दिया। म्यांमार के खिलाफ छह मैचों में यह भारत की पांचवीं हार है। दोनों टीमों के बीच दूसरा मैत्री मुकाबला शुक्रवार को खेला जायेगा।