पाक क्रिकेट के चयनकर्ता पद से वहाब रियाज और अब्दुल रज्जाक की छुट्टी
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान टीम के बेहद खराब प्रदर्शन को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। टीम के चयनकर्ता वहाब रियाज और अब्दुल रज्जाक से उनका पद छीन लिया गया है। रज्जाक पुरुष टीम के साथ-साथ महिला टीम के भी चयनकर्ता थे। ये भी बोला जा रहा है कि बोर्ड इसके अलावा कुछ और बड़े बदलाव भी करने जा रही है।

पाकिस्तान को पहले मैच में अमेरिका टीम के खिलाफ हार का मिली था। सुपर ओवर के जरिए मेजबान टीम ने पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को भारतीय टीम के खिलाफ हार मिली थी। अपने तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने कनाडा को 7 विकेट से हराया था।
अपने आखिरी मैच में उसने आयरलैंड को नजदीकी मैच में 3 विकेट से शिकस्त दी। टीम सुपर-8 में भी नहीं पहुंच पाई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की चयन समिति फिर से नए सिरे से बनाए जाने की संभावना है।
पीसीबी चयन समिति में नए मुख्य चयनकर्ता को लाने की सोच रही है। बताया जा रहा है कि चयन समिति में सदस्यों की संख्या भी कम करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, पीसीबी ने इस बात का औपचारिक ऐलान नहीं किया है। मोहम्मद यूसुफ और असद शफीक को उनके पद से नहीं हटाया गया है।
पाकिस्तान टीम में चयनकर्ता लगातार बदल रहे हैं। वहाब तो टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान टीम के मैनेजर भी थे। पिछले 4 साल में 6 मुख्य चयनकर्ता बने हैं। इसमें वहाब, हारून राशिद, शाहिद अफरीदी, इंजमाम उल हक, मोहम्मद वसीम और मिस्बाह उल हक हैं।
कोई भी चयनकर्ता ज्यादा समय तक इस पद पर नहीं रहा है। बाबर आजम की कप्तानी पर अभी कोई खतरा नहीं नजर आ रहा। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक विश्व कप में मिली हार के बाद बाबर को कप्तानी छोड़ देने की सलाह दी थी।
उन्होंने कहा था, “मैं बाबर की जगह होता तो अपने क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए तुरंत कप्तानी से इस्तीफा दे देता। मुझे 2009-10 में 1 साल के लिए फिर से राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की पेशकश की गई थी। मैंने स्वीकार नहीं किया। मैं सिर्फ अपने क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहता था।