Trending
चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी भारतीय टीम
टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा नहीं करेंगी।

बता दे कि आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में खेली जाएगी, बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि भारत का मैच पाकिस्तान में नहीं होगा। इसको लेकर जल्द आईसीसी से बात कर सकता है।
न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, भारत के मुकाबले श्रीलंका या दुबई में हो सकते हैं। एक न्यूज़ एजेंसी की खबर के मुताबिक, भारत के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है.