Trending
कोपा अमेरिका : कोलंबिया 23 साल बाद फाइनल में, गत विजेता अर्जेंटीना से होगी खिताबी टक्कर
कोलंबिया ने उरूग्वे पर 1- 0 से जीत के बाद 23 साल में पहली बार कोपा अमेरिका फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई, आखिरी सीटी बजने के बाद प्लेयर्स और दर्शकों के बीच में झड़प हो गई।

कोलंबिया के लिये 39वें मिनट में जैफरसन लेरमा ने गोल किया। कोलंबिया का सामना गत विजेता लियोनेल मेस्सी की अर्जेंटीना से होगा। उरूग्वे की टीम तीसरे स्थान के मुकाबले में कनाडा से खेलेगी।
कोलंबिया इससे पहले 2001 में अपनी मेजबानी में कोपा अमेरिका खिताब जीता था। इस मैच में एक लाल कार्ड के अलावा सात पीले कार्ड दिखाये गए।
दोनों टीमों के प्लेयर्स के बीच काफी धक्का मुक्की देखी गई। मैच के बाद दर्शकों के बीच हुए झगड़े में डारविन नुनेज और उरूग्वे के दर्जनों खिलाड़ी कूद पड़े। एक वीडियो में दिखाया गया कि नुनेज ने कोलंबिया की जर्सी पहने एक प्रशंसक को पीटा।