यूरो 2024 : स्टॉपेज टाइम में नीदरलैंड के खिलाफ जीत से इंग्लैंड फाइनल में
एक गोल से पीछे होने के बाद स्टॉपेज टाइम में ओली वाटकिंस के गोल से इंग्लैंड ने नीदरलैंड को 2-1 से हराकर यूरो चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना स्पेन से होगा।

कोच जेरेथ साउथगेट ने कप्तान हैरी केन की जगह वाटकिंस को मैदान पर बुलाने का फैसला लिया और स्टॉपेज टाइम के पहले ही मिनट में उसने गोल करके इसे सही साबित किया।
इंग्लैंड के लिये जूड बेलिंगघम ने स्टॉपेज टाइम में बराबरी का गोल किया था। इंग्लैंड ने स्लोवाकिया को अंतिम 16 के मुकाबले में हराया और स्विटजरलैंड को पेनल्टी शूट आउट में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
वाटकिंस यूरो चैंपियनशिप में डेनमार्क के खिलाफ ग्रुप मैच में सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतरे थे। साउथगेट ने 80वें मिनट में जब उन्हें उतारने का फैसला किया तो सभी को हैरानी हुई। यह उनका मास्टर स्ट्रोक रहा।
इंग्लैंड पहली बार विदेश में फाइनल खेलेगा। नीदरलैंड के लिये 21 वर्ष के जावी सिमंस ने पहला गोल दागा। केन ने बराबरी का गोल पेनल्टी पर किया।