Trending
विंबलडन : सेमीफाइनल में मुसेत्ती के सामने जोकोविच की बड़ी चुनौती
इटली के लोरेंजो मुसेत्ती ने अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को हराकर विंबलडन सेमीफाइनल में जगह बनाई और पहली बार वह किसी ग्रैंडस्लैम में अंतिम चार में पहुंचे हैं।

उन्होंने साढे तीन घंटे तक चला यह मुकाबला 3-6, 7-6, 6-2, 3-6, 6-1 से जीता। वह पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम में चौथे दौर से आगे पहुंचे हैं, उनके सामने नोवाक जोकोविच के रूप में बड़ी चुनौती है।
जोकोविच 13वीं बार विंबलडन और 49वीं बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे हैं और उन्होंने रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की है। महिला वर्ग में 2022 की विजेता एलेना रिबाकिना ने एलिना स्वितोलिना को 6-3, 6-2 से हराया। 31वीं रैंकिंग वाली बारबरा क्रेइसिकोवा ने 13वीं रैंकिंग वाली येलेना ओस्टापेंको को 6-4, 7-6 से हराया।